नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल निकल सकता है बाहर, बस पीएं ये 7 हेल्दी जूस
नसों में जब खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है तो हाई बीपी और हार्ट अटैक के साथ ही दिल से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यहां कुछ हेल्दी जूस बताए गए हैं जिनके सेवन से नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
टमाटर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए टमाटर का जूस पी सकते हैं। इसमें लाइकोपीन नामक गुण पाया जाता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
अनार के जूस में खास तरह का एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो हाई कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है।
आंवला में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। नियमित आंवला जूस के सेवन से लाभ मिल सकता है।
चुकंदर हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए चुकंदर का जूस भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
अदरक और नींबू नियमित अदरक और नींबू के जूस का सेवन करने से भी हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं
जो हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।
बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निजात पाने के लिए सेब, गाजर और अंगूर का जूस भी लाभकारी साबित हो सकता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए लहसुन और शहद का सेवन किया जा सकता है। लहसुन में खून को पतला करने वाले गुण होते हैं तो वहीं, शहद में एंटीऑक्सिडेंट और सूजन रोधी गुण पाए जाते हैं जो हार्ट के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं।