अमेरिका से निकले KP.2 वेरिएंट से रहे सतर्क, समय पर लक्षणों की करें पहचान तो हो जाएगा तुरंत बचाव

FLiRT यानी KP.2 ओमीक्रोन का सब-वेरिएंट है जिसने भारत में दस्तक दे दी है।

KP.2 वायरस कहां से फैला है? KP.2 वैरिएंट अमेरिका समेत कई देशों में तबाही मचा रहा है। 

भारत में कहां पाए गए KP.2 वेरिएंट के मामले महाराष्ट्र में FLiRT के अब तक 91 मामले सामने आ चुके हैं।

KP.2 वेरिएंट कैसा वायरस है? KP.2 वेरिएंट JN.1 का ही एक रूप है जिसमें S:R346T और S:F456L दोनों म्यूटेशन पाए जाते हैं।

KP.2 वैरिएंट के लक्षण कौन-कौन से हैं?

गले में खराश, नाक बहना, खांसी होना।

KP.2 वेरिएंट के गंभीर लक्षण कौन-कौन से हैं?

सिर में तेज दर्द होना, बॉडी पेन, तेज बुखार, कंजेशन, थकान, सांस लेने में तकलीफ होना शामिल है।

KP.2 वेरिएंट से बचाव करने के लिए चेहरे पर मास लगाएं और भीड़-भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें।