पनीर से खट्टापन दूर करने के ट्रिक्स बटर पनीर हो या पनीर रोल, पनीर की मदद से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं।

इन व्यंजनों को छोटे से लेकर बड़े हर कोई पसंद करता है। पनीर के व्यंजन भारतीय रसोई में अक्सर पनीर की कोई ना कोई डिश जरूर बनती है।

ऐसे में लोग एक ही बार में ज्यादा मात्रा में पनीर को फ्रीज में स्टोर कर देते हैं। फ्रीज में पनीर को स्टोर कई बार पनीर को फ्रीज में ज्यादा दिन तक छोड़ देने के कारण ये ड्राई होने लगता है

और इसका स्वाद भी खट्टा हो जाता है। ड्राई हो जाता है पनीर ज्यादातर लोग पनीर खट्टा हो जाने के बाद इसका इस्तेमाल खाने में नहीं करते हैं। कई लोग तो इसे बेकार समझकर फेंक भी देते हैं।

बेकार समझकर फेंके नहीं आज हम आपको एक ऐसा उपाय बताएंगे, जिसकी मदद से आप पनीर के खट्टापन को कम कर सकते हैं। पनीर से खट्टापन कैसे दूर करें?

फ्रिज में स्टोर किया हुआ पनीर अगर खट्टा हो गया है, तो उसे क्यूब्स में काट लें। एक पैन में 2 गिलास पानी और 1-2 चम्मच नमक डालकर मिला लें और इसे आंच पर चढ़ा दें।

पैन में पानी और नमक पानी में जब उबाल आ जाए, तो इसमें पनीर को डालकर उबलने दें। पनीर जब उबलते हुए सॉफ्ट हो जाए

तो पैन को आंच से उतार लें और पानी को छान कर अलग कर लें। पनीर को छान लें अब पनीर को आप ठंडे पानी में धोकर खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसा करने से आपका पनीर फ्रेश हो जाएगा और उसका खट्टापन भी कम हो जाएगा। ठंडे पानी में धो लें अगर आप फ्रीज में पनीर को लंबे समय तक के लिए स्टोर कर रहे हैं

तो एक बाउल में पानी डालें और पनीर को बिना काटे पानी में डालकर फ्रिज में रखें। फ्रीज में ऐसे स्टोर करें पनीर पनीर को आप मनपसंद आकार में काटकर जिप लॉक बैग में पैक करके भी फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।