हिना खान से पहले ये सेलेब्स भी झेल चुकी हैं ब्रेस्ट कैंसर का दर्द, सभी ने जीत ली थी ये जंग

टीवी एक्ट्रेस हिना खान कैंसर से जूझ रही हैं। उनका कैंसर थर्ड स्टेज पर है। बीमारी का पता चलते हीं एक्ट्रेस ने तुरंत ही अपना इलाज भी शुरू करवा दिया है।

एक्ट्रेस ने अपने फैंस को इस मुश्किल वक्त में भी हिम्मत दिखाई है और कहा है कि वो मजबूती के साथ कैंसर से जंग लड़ेंगी।

हालांकि, हिना इकलौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्हें ब्रेस्ट कैंसर हुआ हो। अब तक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कई महिलाएं इस दर्द से गुजर चुकी हैं।

चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर का सामना किया और इसे मात दी है।

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी, फिल्ममेकर और राइटर ताहिरा कश्यप भी ब्रेस्ट कैंसर का दर्द झेल चुकी हैं।

साल 2018 में उन्हें इस कैंसर का पता लगा था। वो मजबूती के साथ इस कैंसर से लड़ीं और मात दी।

'परदेस' फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी को भी ब्रेस्ट कैंसर था। साल 2022 में उन्होंने यह जानकारी दी थी कि वे कैंसर की जंग लड़ रही हैं।

हालांकि अब उन्होंने इलाज के बाद इस बीमारी पर जीत हासिल कर ली है।

70 की दशक की मशहूर एक्ट्रेस मुमताज भी कैंसर से गुजर चुकी हैं। साल 2002 में मुमताज को ब्रेस्ट कैंसर हुआ था।