जैकी श्रॉफ से पहले ये एक्टर भी कोर्ट से मांग चुके हैं पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा, जानिए क्या है ये? A

उनकी सहमति के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज और 'भिडू' शब्द का इस्तेमाल करने वाली विभिन्न संस्थाओं के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।

एक्टर ने अपने नाम (जैकी श्रॉफ, जैकी, भिड़ू आदि), तस्वीरें, आवाज के साथ-साथ अपने व्यक्तित्व के अन्य पहलुओं के दुरुपयोग पर रोक लगाने की मांग की है।

बता दें, कई कलाकार जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करते हुए खासतौर पर भिड़ू शब्द का इस्तेमाल करते हैं। उन पर मीम्स बनाए जाते हैं और उनके स्टाइल को कॉपी करके फनी अंदाज में पेश किया जाता है।

लेकिन अब एक्टर ने अपनी अर्जी में कहा कि उनकी सहमति के बिना उनके नाम, फोटो, आवाज और शब्द भिड़ू का उपयोग करने से रोका जाए। इस मामले में पूरी सुनवाई 15 मई को होगी।

जैकी श्रॉफ से पहले साल 2022 में अमिताभ बच्चन और साल 2023 में अनिल कपूर ने भी अपने राइट्स को लेकर याचिका दाखिल कराया था।

जिसमें उन्होंने मांग की थी कि उनकी तस्वीर, नाम, आवाज और पर्सनैलिटी का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बिना न किया जाए।

उनका कहना था कि कई संस्थाएं, लोग और विज्ञापनों में उनकी इजाजत के बिना इन चीजों का इस्तेमाल किया जाता है

इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए पर्सनैलिटी राइट्स की रक्षा के लिए अंतरिम आदेश जारी किया था।

पर्सनैलिटी राइट्स व्यक्ति की पर्सनैलिटी से जुड़े हैं। अगर किसी मशहूर शख्सियत को लगता है कि उसकी विशेषता का गैर जरूरी इस्तेमाल हो रहा है या हो सकता है