'लापता लेडीज' से पहले इन 7 बड़ी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं आमिर खान

आमिर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' इस वक्त काफी चर्चा में है। धीरे-धीरे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ रही है।

ये फिल्म आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी है। इसके अलावा अभिनेता इन बड़ी फिल्मों को भी प्रोड्यूस कर चुके हैं।

लगान आमिर खान ने प्रोडक्शन की दुनिया में साल 2001 में फिल्म 'लगान' से कदम रखा था। उस साल की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।

तारे जमीन पर साल 2007 की हिट फिल्म 'तारे जमीन के' प्रोड्यूसर ही नहीं बल्कि डायरेक्टर भी आमिर खान ही थे।

जाने तू या जाने ना आमिर खान ने 2008 में इस फिल्म से अपने भतीजे इमरान खान को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च किया था। 15 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने करीब 84 करोड़ का कलेक्शन किया था।

डेल्ही बेली आमिर खान की इस कॉमोडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 2011 में रिलीज हुई इस फिल्म में उनके भतीजे इमरान खान, वीर दास, कुणाल रॉय कपूर और विजय राज जैसे सितारे नजर आए थे।

दंगल आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी दंगल अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म ने करीब 2024 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सीक्रेट सुपरस्टार ये फिल्म भी आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी थी। 15 करोड़ में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में करीब 905 करोड़ का कलेक्शन किया था।

पीपली लाइव 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'पीपली लाइव' को बनाने में करीब 10 करोड़ खर्च हुए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने करीब 46 करोड़ का कलेक्शन किया था।