'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस ने किया करीना कपूर को कॉपी, बोलीं- 'मेरी फीलिंग्स...'

बिग बॉस 17' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस सोनिया बंसल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

वो फैंस के साथ खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।

इसी बीच अब एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में आ गया है। इसकी वजह है कि उन्होंने करीना कपूर का लुक कॉपी किया है।

दरअसल, सोनिया बंसल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो फिल्म 'अशोका' के गेटअप में नजर आ रही हैं।

फिल्म 'अशोका' में जैसे करीना कपूर का लुक था। ठीक वैसे ही सोनिया ने भी उन्हें कॉपी किया है।

सोनिया ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही लिखा, 'आप अपने जीवन को कैसे जीते हैं इसके बारे में मेरी बहुत ही स्ट्रॉन्ग फीलिंग्स हैं। हमेशा आगे देखिए, कभी पीछे मुड़कर ना देखें।'

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं सोनिया ने रेड कलर की साड़ी में सिजलिंग पोज दे रही हैं और उनका लुक देखते ही बन रहा है।

इसके पहले एक्ट्रेस इंटीमेट सीन करने में दिलचस्पी दिखाने को लेकर चर्चा में आई थीं। उन्होंने कहा था कि वो बोल्ड सीन करने के लिए तैयार हैं।

सोनिया का कहना था कि बोल्ड सीन्स को बहुत ही खूबसूरती से शूट किए जाते हैं। वो करने के लिए तैयार हैं अगर स्क्रिप्ट की डिमांड है और देखने में अच्छे लगते हैं तो।