ऋषि कपूर की इस फिल्म के लिए बदली गई थी बॉबी देओल की शादी की तारीख

बॉबी देओल बॉलीवुड मेगास्टार धर्मेंद्र के दूसरे बेटे हैं। धर्मेंद्र अपनी फिल्मों के अलावा अपनी दोस्ती और दुश्मनी के लिए भी काफी फेमस हैं।

बताया जाता है कि उन्होंने ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए अपने बेटे बॉबी देओल की शादी की तारीखों में बदलाव कर डाला था।

धर्मेंद्र ने अपने बेटे की शादी की तारीख को 8 दिन आगे बढ़ा दिया था। बॉबी देओल की शादी तान्या देओल संग 30 मई 1996 में हुई थी।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉबी की शादी 22 मई 1996 को होने वाली थी। इसी तारीख को ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'प्रेमग्रंथ' भी रिलीज होने वाली थी।

बॉबी की शादी की तारीख फिल्म की रिलीज डेट से टकरा रही थी। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर राजीव कपूर धर्मेंद्र से मिलने उनके घर पहुंच गए।

राजीव ने धर्मेंद्र से कहा, अगर एक ही दिन दोनों प्रोग्राम होंगे तो बहुत लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने एक्टर से शादी की तारीख बदलने का अनुरोध भी किया।

राजीव कपूर की इस भावना को धर्मेंद्र ने समझा और इसके बाद उन्होंने बॉबी की शादी की तारीख आगे बढ़ा दी। कहा जाता है कि शादी की तारीख बदलने में धर्मेंद्र को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था।

हालांकि, अपने दोस्त राजीव की वजह से उन्होंने ऐसा कदम उठाकर एक मिसाल कायम किया। लेकिन दुर्भाग्य से धर्मेंद्र के इस फैसले के बाद भी 90 के दशक में रिलीज हुई ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

सरोजिनी नगर से शुरू किया था व्लॉग, अब कोमल पांडे ने खरीदा करोड़ों का घर सरोजिनी नगर से शुरू किया था व्लॉग, अब कोमल पांडे ने खरीदा करोड़ों का घर