फरहान अख्तर की साली को डेट कर चुके हैं 'हीरामंडी' के 'कार्टराइट

संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' के पॉपुलर किरदारों में से कार्टराइट का भी रहा, जो फिरंगी बनकर तवायफों पर अत्याचार करता है। इसे जेसन शाह ने प्ले किया था।

एक्टर जेसन शाह की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया है। ऐसे में अब वो एक्टिंग के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 

जेसन ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वो फरहान अख्तर की साली और शिबानी दांडेकर की बहन अनुषा को डेट कर चुके हैं। अनुषा एक वीजे और एक्ट्रेस हैं।

जेसन ने बताया कि अब अनुषा से उनका ब्रेकअप हो चुका है। उन्होंने खुद ई-टाइम्स को दिए इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया है। हालांकि, इसके बारे में उन्होंने ज्यादा डिटेल में बात नहीं की।

'हीरामंडी' एक्टर ने बताया कि ब्रेकअप के बाद उनकी जिंदगी में काफी बड़ा बदलाव आया। उन्होंने आध्यात्मिक राह पकड़ ली। उसकी वजह से वो समझदार बन गए।

रिश्ते को लेकर एक्टर ने कहा कि ये जल्दबाजी में किया गया था। उन्होंने इसके बारे में वास्तव में नहीं सोचा था। उनका मानना है कि दूसरा व्यक्ति उन्हें नहीं समझता था। उन्हें लग रहा था कि सामने वाला पर्सन उन्हें अपने दायरे में फिट करने की कोशिश कर रहा था।

जेसन ने ब्रेकअप को लेकर कहा कि आज के समय के रिलेशनशिप में सबसे बड़ी समस्या ये रही है कि दोनों एक-दूसरे को सुनना ही नहीं चाहते हैं, जिसकी वजह से तलाक और ब्रेकअप्स होते हैं। उनका मानना है अगर दोनों एक-दूसरे को सुनना शुरू कर दें तो रिश्ते लंबे टिकेंगे।

आपको बता दें कि अप्रैल 2021 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अनुषा दांडेकर ने जेसन शाह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगाई थी।

बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ ने भी पास की 10वीं, जानिए लेकर आई हैं कितने मार्कस ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ ने भी पास की 10वीं, जानिए लेकर आई हैं कितने मार्कस