'चक दे इंडिया' की एक्ट्रेस का खुलासा, 'पीरियड्स में शूट नहीं होते थे रनिंग सीन्स'

शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' तो आपको याद होगी। इसे 2007 में रिलीज किया गया था। इसकी कहानी भारतीय गर्ल्स हॉकी टीम पर आधारित थी।

शाहरुख की इस फिल्म को लेकर एक्ट्रेस विद्या मालवडे ने खुलासा किया है। उन्होंने हाल ही में बताया कि इसके सेट पर लड़कियों का काफी ख्याल रखा जाता था।

विद्या मालवडे ने फिल्म में अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि पीरियड्स में रनिंग सीन्स शूट नहीं किए जाते थे। 

उन्होंने बताया कि 'चक दे इंडिया' की शूटिंग के लिए एक महिला को अलग से हायर किया गया था ताकि लड़कियों के पीरियड्स का ट्रैक रखा जा सके।

फिल्म की शूटिंग के दौरान विशेष ध्यान दिया गया था कि पीरियड्स के दौरान एक्ट्रेस से ऐसे सीन्स ना शूट कराए जाएं जहां उन्हें भागदौड़ करनी हो या किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करनी हो।

विद्या ने बताया कि इसकी शूटिंग के लिए 16 लड़कियां थीं और उनको हैंडल करना आसान नहीं था। एक आंटी थीं, जिन्हें सभी लड़कियों के पीरियड्स के रिकॉर्ड पता होते थे।

विद्या बताती हैं कि पीरियड्स के दौरान लड़कियों को रेस्ट दिया जाता था। वाईआरएफ की ओर से लड़कियों को कंफर्ट महसूस करवाया गया है।

बहरहाल, अगर विद्या मालवडे के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो हाल ही में 'स्टारफिश' में खुशहाली कुमार और मिलिंद सोमन के साथ नजर आई थीं।

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने 'भीखू म्हात्रे' का किरदार निभाया था जिसे लोग आ भी याद करते हैं। मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं अरबों की मालकिन मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गईं विद्या बालन हैं