इन 7 समस्याओं में करें भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन
हींग और अजवाइन को भूनकर खाना, कुछ सबसे पुराने घरेलू नुस्खों में से एक रहा है।
जिन लोगों के पेट में दर्द या मरोड़ हो रहा हो उनके लिए भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन फायदेमंद है।
जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी ये भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन फायदेमंद है।
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल रोग ( Gastroesophageal reflux disease) वाले लोगों के लिए भी भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन फायदेमंद है।
अजवाइन और हींग दोनों ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या को कम करने में मददगार हो सकता है।
जिन लोगों सर्दी-जुकाम है उन्हें भी इन दोनों को खाना चाहिए, बस ध्यान रखें कि साथ में गर्म पानी पी लें।
पेट फूलने यानी ब्लोटिंग की समस्या में अजवाइन और हींग का सेवन फायदेमंद है। ये पाचक एंजाइम्स का प्रोडक्शन बढ़ाता है।
अंत में पीरियड्स के दर्द और अकड़न में भी भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन फायदेमंद है।
क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान क्या आप भी गालों पर ब्लश की तरह लगाती हैं लिपस्टिक, जान लें इसके नुकसान