श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड संग कंफर्म किया रिलेशनशिप? डांस वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का नाम लगातार 'तू झूठी मैं मक्कार' के एक्टर के साथ जुड़ रहा है।

श्रद्धा, राहुल मोदी के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। पिछले महीने ही उन्हें जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट में देखा गया था।

इसी बीच अब श्रद्धा कपूर का एक वीडियो राहुल मोदी के साथ सामने आया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि दोनों साथ में डांस कर रहे हैं। उनका ये वीडियो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग इवेंट का है।

अब एक्ट्रेस का ये वीडियो सामने आने के बाद उनके अफेयर की चर्चा को हवा मिल गई है। माना जा रहा है कि उन्होंने इसे वीडियो के जरिए कंफर्म किया है हालांकि, श्रद्धा की ओर से इसे लेकर ऑफिशियल कोई पुष्टि नहीं की गई है।

आपको बता दें कि इसके पहले श्रद्धा कपूर की इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें एक्ट्रेस को 'R' नाम वाले लॉकेट के साथ देखा गया था।

इसके बाद भी श्रद्धा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही थीं हालांकि, उस समय भी एक्ट्रेस की ओर से रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया गया था।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि श्रद्धा और राहुल जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर सकते हैं।

बहरहाल, अगर श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो फिल्म 'स्त्री 2' में दिखाई देने वाली हैं। इसमें वो एक बार फिर से राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं।

श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड संग कंफर्म किया रिलेशनशिप? डांस वीडियो वायरल श्रद्धा कपूर ने बॉयफ्रेंड संग कंफर्म किया रिलेशनशिप? डांस वीडियो वायरल