रात के समय भूलकर न खाएं ये 5 फल, सेहत पर पड़ जाएंगे भारी

फल खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसी कड़ी में हेल्थ एक्सपर्ट्स रोज एक फ्रेश फ्रूट को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर ताजे फल सेहत को एक साथ कई फायदे पहुंचाते हैं। हालांकि, कुछ खास फलों को रात के समय न खाने की सलाह भी दी जाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात के समय कुछ खास फलों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ फ्रूट्स के बारे में बता रहे हैं।

लिस्ट में पहला नाम आता है तरबूज का। तरबूज में पानी की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में रात के समय इसे खाने पर आपको बार-बार वॉशरूम जाना पड़ सकता है, जो आपकी नींद में खलल डालने का कारण बन सकता है।

इसके अलावा तरबूज में नेचुरल शुगर मौजूद होती है, ऐसे में रात के समय इसका सेवन करने से एनर्जी स्पाइक का खतरा बढ़ सकता है।

चीकू में भी नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में अगर आप रात के समय इस फल को खाते हैं, तो आपका शरीर अधिक एनर्जी पैदा करने लगता है,

इससे भी आपकी नींद में खलल पड़ सकती है। साथ ही ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।

अनानास में ब्रोमेलैन नामक एक एंजाइम मौजूद होता है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, रात के समय खाए जाने पर ये एंजाइम खराब पाचन का कारण बन सकता है।

रात के समय खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर, ग्रेपफ्रूट आदि खाने से बचें। ये फल अपने अम्लीय नेचर के चलते एसिडिटी की परेशानी को बढ़ा सकते हैं।