लंच के बाद आती है भयंकर नींद? इन आसान टिप्स से मिल जाएगा छुटकारा

क्या आपको भी लंच करने के बाद भयंकर नींद आती है और फिर इसके चलते आपका काम प्रभावित होने लगता है?

अगर हां, तो यहां हम आपको कुछ खास टिप्स बता रहे हैं, इन टिप्स को अपनाकर आप दोपहर का भोजन करने के बाद महसूस होने वाली सुस्ती से राहत पा सकते हैं। 

सुस्ती से छुटकारा पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित डाइट को अपनाएं। खासकर दोपहर के समय कुछ ऐसा खाएं जो आपको निरंतर ऊर्जा प्रदान कर सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

सुस्ती से छुटकारा पाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित डाइट को अपनाएं। खासकर दोपहर के समय कुछ ऐसा खाएं जो आपको निरंतर ऊर्जा प्रदान कर सके। इसके लिए आप अपनी डाइट में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा को बढ़ा सकते हैं।

लंच करने के बाद तुरंत बैठे या लेटे नहीं। इससे अलग कम से कम 10 मिनट वॉक जरूर करें। फिजिकल एक्टिविटी सुस्ती को दूर कर आपको एनर्जेटिक फील करा सकती है।

सुस्ती अधिक महसूस होने पर 2-3 मिनट के लिए गहरी सांस लें और छोड़ें। ऐसा करने पर मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है और आप सही तरह से काम में ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।

नींद आने या सुस्त महसूस करने की स्थिति में आप इंस्टेंट एनर्जी के लिए लंच के कुछ समय बाद कोई भी ताजा फल, नट्स या ग्रीक योगर्ट जैसे पौष्टिक स्नैक्स खा सकते हैं।

इन सब से अलग आप खाना खाने के बाद अपनी जगह पर ही कुछ देर हल्का स्ट्रेचिंग व्यायाम कर सकते हैं। इससे मांसपेशियों का तनाव दूर करने और रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिससे भी आपको सुस्ती से छुटकारा मिल सकता है।

18 साल बाद बनेगी मंगल और राहु की युति, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम 18 साल बाद बनेगी मंगल और राहु की युति, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम