रश्मिका ने इशारों में लगाई मुहर क्या रश्मिका मंदाना ने विजय देवराकोंडा के साथ अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है? फैंस के बीच रश्मिका के एक कॉमेंट को लेकर यह चर्चा जोरों पर है।
श्मिका को चाहिए VD जैसा पति इशारों में ही सही, रश्मिका मंदाना ने बता दिया है कि उन्हें विजय देवरकोंडा यानी VD जैसा पति चाहिए। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर इस बाबत एक कॉमेंट किया है।
रश्मिका को चाहिए कैसा पति? दरअसल, रश्मिका के फैन क्लब ने एक पोस्ट किया। इसमें लिखा कि एक्ट्रेस का पति बनने के लिए किसी शख्स में क्या खूबियां या गुण होने चाहिए।
रश्मिका के फैन क्लब का पोस्ट फैन क्लब ने लिखा, 'वह नेशनल क्रश हैं। उनका पति भी स्पेशल होना चाहिए। उनके पति को VD जैसा होना चाहिए। मतलब साहसी, जो उन्हें प्रोटेक्ट कर सके।'
रश्मिका ने कहा- बिल्कुल सच है! दिलचस्प है कि रश्मिका मंदाना ने फैन क्लब के इस पोस्ट पर कॉमेंट किया। एक्ट्रेस ने ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ‘ये बिल्कुल सच है।’
वायरल हुआ रश्मिका का कॉमेंट रश्मिका के ऐसा लिखते ही पोस्ट वायरल हो गया। एक ने लिखा, 'लगता है वह VD से शादी करेंगी।' दूसरे ने लिखा, 'मैम आप इनडायरेक्टली कंफर्म कर रही हैं।'
से ही हैं इश्क के चर्चे रश्मिका और विजय के रिश्ते को लेकर 2018 से ही चर्चा हैं। तब दोनों ने ‘गीता गोविंदम’ फिल्म में साथ काम किया था। दोनों कई बार साथ में वेकेशन भी मना चुके हैं।