रात के अंधेरे में आप भी चलाते हैं फोन? गंभीर बीमारियों के हो सकते हैं शिकार
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। पढ़ाई, कनेक्टिविटी, मीटिंग्स, ऑफिशियल काम, आजकल सब कुछ फोन के जरिए ही हो रहा है।
कुल मिलाकर, स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। लेकिन कुछ लोगों को फोन की ऐसी लत लगी है कि वो घंटो इसका इस्तेमाल करते हैं।
दिन हो या चाहे रात चलते-फिरते, खाते-पीते वो फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं। लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
वहीं, रात के समय अंधेरे में फोन का इस्तेमाल करने से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं।
गर आप भी सोने से पहले घंटों फोन का इस्तेमाल करते रहते हैं तो आज ही इस आदत को बदल लें, नहीं तो आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
आंखों में ड्राइनेस रात में लगातार मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों को नुकसान पहुंचता है।
इसकी ब्राइटनेस और आंखों को आराम न मिलने के कारण आंखें ड्राई होने लगती हैं जिससे उनमें रेडनेस और खुजली की समस्या हो सकती है।
आंखों का खराब होना फोन से निकलने वाले अलग-अलग कलर की लाइटों से आंखों के रेटिना क्षतिग्रस्त हो सकते हैं, जिससे आंखों की रोशनी यानी आईसाइट पर असर पड़ता है।
अनिद्रा देर रात तक फोन का इस्तेमाल करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसके इस्तेमाल से हमारे शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन की कमी हो जाती है, जिसके कारण हमें चाहकर भी रात में नींद नहीं आती।