Back Acne से भद्दी दिखती है कमर? ऐसे पाएं छुटकारा

पीठ पर होने वाले मुंहासों को मेडिकल टर्म में बैक एक्ने कहा जाता है। वैसे तो ये समस्या किसी को भी हो सकती है, लेकिन खासकर टीनएज में लोग बैक एक्ने से ज्यादा परेशान रहते हैं।

बैक एक्ने दिखने में तो भद्दे लगते ही हैं, साथ ही समय के साथ ये पीठ पर खुजली और जलन का कारण भी बन जाते हैं।

वहीं, अगर आप भी बैक एक्ने से परेशान हैं, तो यहां हम आपको इनसे निजात पाने के लिए कुछ बेहद आसान और असरदार नुस्खों के बारे में बता रहे हैं।

इससे पहले बता दें कि पीठ पर होने वाले इन दानों के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे- अधिक पसीना आना, ज्यादा टाइट कपड़े पहनना, डेड स्किन सेल्स, हार्मोनल इंबैलेंस आदि।

साथ ही कई बार शरीर के अंगों में मौजूद ऑयल ग्लैंड्स से निकलने वाले ऑयल और गंदगी के इकट्ठे होने से भी पीठ पर या शरीर के कई और भी हिस्सों पर कील-मुहासे होने लगते हैं।

टी ट्री ऑयल बैक एक्ने से निजात पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं। टी ट्री ऑयल कई तरह के बैक्टीरिया खत्म करता है, जिससे पीठ के एक्ने भी ठीक होते हैं।

हफ्ते में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। इससे डेड स्किन सेल निकल जाते हैं। इसके लिए आप सैलिसिलिक एसिड की मदद ले सकते हैं।

बैक एक्ने से निजात पाने के लिए आप पीठ पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।

ऐसे में इसे लगाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं और स्किन से एक्ने को खत्म करने में मदद मिलती है। साथ ही आपको ठंडक का एहसास भी होता है।