चीनी की तुलना में गड़ को ज्यादा स्वादिष्ट और पौष्टिक बताया गया है। आयुर्वेद में गुड़ को दवा माना गया है और इसके कई फायदों के बारे में बताया गया है।
गुड़ में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन बी 12, पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोष्क तत्व पाए जाते हैं।
एनीमिया करे दूर एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी होने पर गुड़ का सेवन फायदेमंद होता है। यह आयरन से भरपूर होता है जो रेल ब्लड सेल्स के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।
इम्यूनिटी को बढ़ाए गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।
अनिद्रा की समस्याए से मिले राहत गुड़ में मौजूद मैग्नीशियम और पोटेशियम मांसपेशियों को आराम देने और तनाव को कम करने में मदद करते हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।
वजन घटाने में मददगार गुड़ में मौजूद फाइबर आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है,
जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।