Food सलाद में खाए प्याज से आ रही है बदबू, तो इन ट्रिक्स से पाएं छुटकारा कच्चा प्याज सलाद के तौर पर कच्चा प्याज खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

लेकिन प्याज खाने के बाद कई बार मुंह से बदबू आने लगती है। बदबू के कारण विशेषज्ञों के मुताबिक, प्याज में सिसटीन सल्फोक्साइड, अलायल मिथायल सल्फाइड और ऐलीसिन जैसे कुछ खास स्ट्रॉन्ग कम्पाउंड पाए जाते हैं,

जिसकी वजह से इसे खाने से मुंह से बदबू आती है।

बदबू दूर करने के टिप्स अगर आप मुंह से आने वाली बदबू से बचने के लिए कच्चा प्याज खाने से बचते हैं, तो कुछ खास टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।

कई स्टडी बताती हैं कि ताजे फल और सब्जियां खाने से मुंह में मौजूद सल्फर की स्मेल काफी हद तक ठीक हो जाती है।

ताजे फल और सब्जियां पुदीने की पत्तियां मुंह से आने वाली प्याज और लहसुन दोनों की स्मेल को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

पुदीने की पत्तियां ग्रीन टी ग्रीन टी को हर्बल ड्रिंक भी माना जाता है। खाना खाने के बाद ना सिर्फ ग्रीन टी का सेवन डायजेशन में मदद करती है बल्कि ये मुंह की बदबू को हटाने में भी मदद करता है।

पार्सले प्याज की स्मेल को तुरंत दूर करने के लिए आप पार्सले या अजमोद को खा सकते हैं। ये प्याज की स्मेल को दूर करने के साथ मुंह में फ्रेशनेस को भी बनाए रखता है।

एप्पल साइडर विनेगर एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल मुंह से आने वाली प्याज की बदबू को कम कर देता है।

इसके लिए 1 चम्मच में एप्पल साइडर विनेगर लेकर पानी में घोलकर इस पानी को पी लें। गुनगुना पानी खाने के बाद गुनगुना पानी पीने से ना सिर्फ खाना पचाने में मदद मिलती है बल्कि ये मुंह के बदबू से तुरंत छुटकारा दिलाता है।