गर्मियों में इन 7 फूड्स के सेवन से स्ट्रांग होती है

रोग प्रतिरोधक क्षमता जब कमजोर होती है तो इससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है जिससे हम जल्दी-जल्दी बीमार होते हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में यहां दिए गए कुछ फूड्स के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

हल्दी में करक्यूमिन होता है जो एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव वाला एक यौगिक है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।

पत्तेदार सब्जियां पालक, केल और स्विस चार्ड जैसी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और जामुन के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

दही में प्रोबायोटिक्स (एक तरह का बैक्टीरिया) होते हैं जो आंत के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं और साथ ही इसके सेवन से पूरे इम्यून सिस्टम को सही ढंग से काम करने में मदद मिलती है।

तरबूज में विटामिन ए और सी के साथ ही लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में लाभकारी होते हैं।

लहसुन में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण होते हैं जो संक्रमण को दूर करने में मदद कर सकते हैं। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं और ये दोनों गुण अदरक में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

प्रोटीन का पावर हाउस कहलाता है ये शाकाहारी चीज प्रोटीन का पावर हाउस कहलाता है ये शाकाहारी चीज