21 घंटे झेला लेबर पेन, हो गई थीं सुन्न, Tv एक्ट्रेस ने बताया मां बनने का एहसास

'भाबी जी घर पर हैं' फेम गोरी मेम यानी कि एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव 11 महीने पहले ही बेबी गर्ल को जन्म दिया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस ने मां बनने का अनुभव शेयर किया है।

विदिशा ने हाल ही में ई-टाइम्स से बात की और मदरहुड पर बात की है। उनका कहना है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है।

टीवी एक्ट्रेस शादीशुदा होने के साथ वो एक मां भी हैं। वो बेटी को सेट पर लेकर जाती हैं। महीने में 20-25 दिन काम करती हैं।

उनका मानना है कि शादी और बच्चा होने के बाद करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। फैंस उन पर आज भी प्यार लुटाते हैं।

विदिशा ने कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान अपने अंदर हो रहे बदलावों को अपना रही थीं। लेकिन बेबी बंप को लेकर कुछ उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता।

विदिशा बताती हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस समय उन्हें सेट पर काफी सपोर्ट किया गया।

एक्ट्रेस ने कहा कि हार्मोनल और मूड में बदलाव के कारण वो कमरे में अकेले बैठना पसंद करती थीं।

डिलीवरी को लेकर विदिशा ने कहा कि ये बहुत दर्दनाक थी।