लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं Pushpa 2 के फहद फासिल, जानें क्या है

अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' इस वक्त अपने दूसरे गाने को लेकर सुर्खियों में है जो आज यानी 29 मई को रिलीज होने वाला है।

बीमारी को लेकर चर्चा में फहद

इस बीच 'पुष्पा 2' में विलेन भंवर सिंह का किरदार निभाने वाले फहद फासिल भी चर्चा में बने हुए है।

दरअसल, फहद फासिल एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। आइए जानते हैं किस बीमारी से जूझ रहे हैं अभिनेता।

पीटीआई की एक रिपोर्ट की मानें तो एक्टर ने हाल ही में बताया था कि 41 साल की उम्र में उन्हें अपनी बीमारी के बारे में पता चला कि वो अटेंशन-डेफिसिट/ हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर (ADHD) से जूझ रहे हैं।

क्या है ADHD? ADHD एक न्यूरो डेवलपमेंट डिसऑर्डर है जो दिमाग की अटेंशन, बिहेवियर और इम्पल्सिव नेचर को कंट्रोल करने की क्षमता को प्रभावित करता है।

ये बीमारी बच्चों में आम है लेकिन बड़े भी इससे प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, कम उम्र में तो इसका इलाज संभव है।

कम उम्र में इलाज संभव फहद फासिल के मुताबिक, अगर कम उम्र में इस बीमारी का पता चलता है तो इलाज संभव है लेकिन 41 की उम्र में इसका इलाज मुश्किल है।

इस दिन रिलीज होगी 'पुष्पा 2' बता दें कि कुछ समय पहले ही फहद फासिल की फिल्म आवेशम रिलीज हुई है जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।