Source: Google

अगर याददाश्त हो रही है कमजोर तो इस तरह करें अपने दिमाग को तेज़

अगर याददाश्त हो रही है कमजोर तो इस तरह करें अपने दिमाग को तेज़

जहां एक ओर विटामिन सी हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है वहीं विटामिन बी उम्र के साथ शरीर पर पड़ने वाले नकारात्‍मक प्रभावों को कम करने में मदद करता है।

Source: Google

Source: Google

बीजों में पाए जाने वाले पोषक तत्‍व आपकी याददाश्‍त बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कद्दू के बीज में ज़िंक पाया जाता है, जो आपकी मैमोरी को शार्प करने में अहम भूमिका निभा सकता है। अखरोट ओमेगा-3 के उत्‍तम स्रोत हैं, यह मस्तिष्क के कामकाज और स्मृति कौशल के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं।

Source: Google

हाल ही में किए गए कुछ सर्वेक्षणों के अनुसार, रोजाना ब्लूबेरी खाने से आप शॉर्ट टर्म मैमोरी लॉस जैसी समस्‍या से आसानी से बच सकते हैं। वहीं जामुन और स्‍ट्रॉबेरी उम्र के साथ मस्तिष्‍क पर पड़ने वाले कुप्रभावों को कम करने में मददगार होते हैं।

Source: Google

आयरन, विटामिन ई, के और बी9 से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां मस्तिष्‍क के विकास के लिए बेहद आवश्‍यक होती हैं।

Source: Google

विटामिन ई से युक्‍त एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो मस्तिष्‍क को सुचारू रूप से काम करने में मदद करते हैं। यह अल्जाइमर होने की संभावना को भी कम करते हैं।

Source: Google

यह लाइकोपीन के काफी अच्‍छे स्रोत होते हैं, जो मस्तिष्‍क की कोशिकाओं को होनी वाली हानि से बचाते हैं। टमाटर मस्तिष्क की नई कोशिकाओं के रखरखाव और उत्पादन में सहायक होते हैं।

Source: Google

ओट्स एनर्जी को बनाए रखने में काफी मददगार होते हैं।

Source: Google

ओमेगा-3 फैटी एसिड, ईपीए और डीएचए मस्तिष्क के कामकाज के लिए आवश्यक होते हैं। मछली भी विटामिन ई का बेहद अच्‍छा स्रोत होती है। अगर आप शाकाहारी हैं तो मछली की जगह सोयाबीन का तेल और अलसी का तेल इस्‍तेमाल कर सकते हैं।