Alia Bhatt से लेकर Katrina Kaif तक, गर्मी में ऐसे अपनी स्किन का ख्याल रखती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस

गर्मी के मौसम में स्किन अपना निखार खोने लगती है। ऐसे में इस मौसम में त्वचा का और अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है। इसी कड़ी में यहां हम आपको बॉलीवुड डीवाज़ के कुछ समर स्किन केयर हैक्स बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर आप भी उनकी तरह हमेशा खिली-खिली त्वचा पा सकते हैं।

आलिया भट्ट हेल्दी स्किन के लिए हर दिन अपने चेहरे पर बर्फ के पानी का फेशियल करना पसंद करती हैं। इससे स्किन पर ब्लड फ्लो बढ़ता है और एक प्राकृतिक ग्लो और ब्लश बरकरार रहता है।

कटरीना कैफ हेल्दी स्किन के लिए अपने दिन की शुरुआत दो गिलास गर्म पानी पिकर करती हैं। एक्ट्रेस बताती हैं कि इससे उनके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाले में मदद मिलती है और स्किन पर चमक बरकरार रहती है।

दीपिका अच्छी स्किन के लिए दही और बेसन का फेस पैक लगाना पसंद करती हैं। दही डेड स्किन सेल्स को एक्सफोलिएट करने में मदद करती है, जिससे स्किन की चमक को बढ़ावा मिलता है।

इसके अलावा दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो भी स्किन को ग्लो करने में मदद करते हैं। वहीं, बेसन स्किन को उसकी नेचुरल रंगत लौटाने में मदद कर सकता है।

करीना हेल्दी स्किन के लिए विटामिन ई के साथ चंदन और हल्दी का फेस मास्क इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। ये मास्क उनकी त्वचा से निशान और धब्बों को हटाने में मदद करता है और स्किन को एक स्वस्थ चमक प्रदान करता है।

सोनम कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज उनके मिंट क्ले फेस मास्क में छिपा है। एक्ट्रेस स्किन की डीप क्लींजिंग के बाद इस मास्क का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं।

कृति स्किन से इंफ्लेमेशन को कम करने के लिए खासकर अंडर आईज पर ग्रीन टी पैच का इस्तेमाल करती हैं। ग्रीन टी में मौजूद गुण और भी कई तरह से त्वचा को फायदा पहुंचाते हैं।

इन सब से अलग कियारा गर्मियों में अपने चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाना पसंद करती हैं, जिससे उनकी त्वचा पर बेहतरीन चमक बनी रहती है।