शादी से रिसेप्शन तक, दुल्हन के लिबास में खूबसूरत लगीं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर अपना घर बसा लिया है। शादी की जो तस्वीरें आई हैं उसमें दोनों ही कपल्स बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

वहीं, रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी बेहद गॉर्जियस लग रही हैं।

करीब सात साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी कर अपना घर बसा लिया है।

जहीर मुस्लिम परिवार से हैं तो वहीं सोनाक्षी सिन्हा हिंदू हैं। लेकिन दोनों ने शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाज से नहीं बल्कि सिविल मैरिज की है।

शादी की जो तस्वीरों सामने आई हैं उसमें सोनाक्षी सिन्हा बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने आइवरी कलर की साड़ी पहनी है जिसके साथ मैचिंग चोकर, इयररिंग्स, चूड़ियां और बालों में जुड़ा बांधकर गजरा लगाया है।

वहीं, जहीर इस दौरान व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखे जिसमें वो काफी हैंडसम लग रहे हैं।

शादी के बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखा गया था जिसमें सोनाक्षी लाल रंग की साड़ी और बालों में गजरा लगाए यूं पति संग रोमांटिक पोज देती दिखीं।

वहीं, जहीर इकबाल ने रिसेप्शन पार्टी में भी व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे हैं।

रिसेप्शन पार्टी में रेखा, काजोल, अनिल कपूर, सलमान खान, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैसी और सिद्धार्थ संग तमाम बॉलीवुड के सितारे शिरकत करते नजर आएं।