बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल लेवल? बस सुबह में डाल लें ये 8 आदतें

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए नाश्ते में घुलनशील फाइबर वाला आहार लेना चाहिए। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है और साथ ही पाचन तंत्र भी सही ढंग से काम करता है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन करना लाभकारी बताया गया है। साथ ही ये पाचन को भी दुरुस्त रखता है।

नियमित व्यायाम पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसके साथ ही अगर सुबह सिर्फ 30 मिनट तक एक्सरसाइज कर लें तो इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

मेडिटेशन के जरिए भी हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।

नियमित सुबह के वक्त संतरे के जूस के सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें फ्लेवोनोइड्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है।

मोनोअनसैचुरेटेड फैट एचडीएल (गुड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है और ये बादाम में अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

सुबह के वक्त नियमित अखरोट के सेवन से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

क्या आप भी पी रहे हैं खाली पेट फ्रूट जूस, सेहत को भरना पड़ सकता है हर्जाना क्या आप भी पी रहे हैं खाली पेट फ्रूट जूस, सेहत को भरना पड़ सकता है हर्जाना