अनंत-राधिका की प्री वेडिंग में होगी हॉलीवुड सिंगर Katy Perry की परफॉर्मेंस, फीस में मिली इतनी मोटी रकम

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सेकंड प्री-वेडिंग पार्टी 29 मई 2024 को इटली में एक शानदार क्रूज पर डिनर के साथ शुरू हुई है। इसका हिस्सा बनने के लिए इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों को इनवाइट किया गया है।

इसके साथ ही पिछले बार की तरह इस बार भी कुछ हॉलीवुड सेंसेशन फिर से पार्टी की चमक बढ़ाने के लिए तैयार हैं और इसमें कैटी पेरी का नाम भी सामने आया है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इंटरनेशनल सिंगर कैटी पेरी अनंत और राधिका की क्रूज प्री-वेडिंग के तीसरे दिन परफॉर्म करेंगी।

कैटी पेरी शुक्रवार शाम को मस्के रेड बॉल में प्रस्तुति देने के लिए फ्रांस के कान्स जा रही हैं। द सन की रिपोर्ट के अनुसार, कैटी पेरी इस पार्टी में गाने के लिए 'लाखों डॉलर' का चेक मिला है।

बताया जा रहा है कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के लग्जरी क्रूज बैश में परफॉर्म करने के लिए कैटी पेरी को 45 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम दी गई है।

पॉप आइकन  कैटी पेरी साउथ फ्रांस में स्थित 50.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 424 करोड़ रुपये के विला में अपने गानों से मंच पर धूम मचाने वाली हैं।

कैटी पेरी से पहले क्रूज से पॉपुलर बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज की परफॉर्मेंस का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया था। वायरल क्लिप में बैकस्ट्रीट बॉयज, जिसमें निक कार्टर, होवी डोरो, ब्रायन लिटरेल, एजे मैकलीन और केविन रिचर्डसन शामिल थे।

वीडियो में क्रूज पर मौजूद इस बैंड के मेंबर्स व्हाइट ड्रेस में दिखाई दिये और वह अपना पॉपुलर ट्रैक 'आई वाना बी विद यू' गाते हुए नजर आ रहे थे।

बता दें, ये प्री-वेडिंग बैश आगामी 1 जून, 2024 को इटली के पोर्टोफिनो में खत्म होगा।