कितना सस्ता है वो देश जहां खूब जाते हैं इंडियंस, सिर्फ 1 लाख रुपये में बन जाओगे करोड़पति

भारत के पड़ोसी देश इंडोनेशिया में अगर आप एक लाख रुपये लेकर जाते हो तो करोड़पति बन जाओगे. वो कैसे, आइए जानते हैं

इंडोनेशिया की करंसी को रुपियाह (Indonesian Rupiah) कहा जाता है. जिसकी वैल्यू भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कम है

की रिपोर्ट के अनुसार इस समय भारत का एक रूपया इंडोनेशिया के 180.66 रुपियाह के बराबर है

इस हिसाब से एक लाख रुपये इंडोनेशिया में जाकर 1,80,66,300 रुपियाह में बदल जाएंगे

प्यू रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडोनेशिया एक मुस्लिम बहुल देश है. यहां देश की कुल आबादी में 87 फीसदी लोग इस्लाम धर्म को मानते हैं

इंडोनेशिया में मुसलमानों की आबादी 24 करोड़ 20 लाख है

इंडोनेशिया में एक वक्त ऐसा था जब यहां की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी. उस समय 20 हजार रुपियाह का एक नोट निकाला गया था जिसपर भगवान गणेश जी की फोटो छपी हुई थी

बताया जाता है की इसके बाद इस देश के हालातों में सुधार आया. हालांकि साल 2008 में भगवान गणेश जी की फोटो वाले नोट बंद कर दिए गए

इंडोनेशिया का बाली आइलैंड बेहद खूबसूरत है, जिसकी वजह से भारत से लाखों लोग यहां घूमने के लिए जाते हैं