कितने पढ़े लिखे हैं अपने 'सचिव जी'?

पंचायत वेब सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज हो चुका है। 28 मई 2024 को अमेजन प्राइम पर रिलीज हुए इस सीरीज को दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है। शो का हर किरदार लोगों के दिल में घर कर गया है

ऐसे में अपने पसंदीदा किरदार के बारे में जानने के लिए जिज्ञासा हर फैन को होती है। ऐसे में आज हम आपको शो के लीड कैरेक्टर सचिव जी यानी यानी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू भैया के एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के बारे में।

सीरीज में गांव फुलेरा के सचिव अभिषेक त्रिपाठी का खास कैरेक्टर निभाने वाले जीतू भैया एक ऐसे परिवार से हैं जिसका बैकग्राउंड इंजीनियरिंग में है। उनके पिता एक सिविल इंजीनियर थे।

उनके परिवार में ज्यादातर लगो इंजीनियर ही हैं, इसलिए उनका झुकाव भी इसी प्रोफेशन की तरफ था। जीतू भैया ने IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री हासिल की है।

दुनिया की दूसरी सबसे कठिन परीक्षा जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड परीक्षा पास करने के बाद ही उन्हें इस कॉलेज में एडमिशन मिला था।

इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने हिंदी भाषण में कांस्य पदक जीतकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।

लेकिन इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले जीतू भैया की किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया में ले आई और वह यहां स्टार बन गए। वैसे तो एक्टिंग का कीड़ा उनके अंदर बचपन से ही था।

बचपन में जितेंद्र अमिताभ बच्चन और नाना पाटेकर की मिमिक्री करते थे। वहीं, I

खड़गपुर में होने वाले प्रोग्राम के जरिए उन्हें अपनी इस स्किल को निखारने के कई अवसर मिलते गए।