1 किलोमीटर चलने से कितनी कैलोरी कम होती है?

वॉक करना सबसे सरल और सबसे प्रभावी एक्सरसाइज में से एक है, जो आपकी सेहत को एक साथ कई लाभ प्रदान करता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार से लेकर श्वसन प्रणाली को सही रखने तक, पैदल चलने से कई लाभ मिलते हैं।

इन सब से अलग पैदल चलने से मोटापे को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

इसी कड़ी में अक्सर लोगों का सवाल होता है कि 1 किलोमीटर चलने से आप कितनी कैलोरी कम कर सकते हैं।

दरअसल, आप जितनी मात्रा में कैलोरी को बर्न करते हैं, आपके लिए वेट लॉस करना उतना ही आसान होता चला जाता है। इसी कड़ी में यहां हम आपको इस सवाल का जवाब देने वाले हैं।

बता दें कि वॉक के दौरान आप कितनी देर में कितनी कैलोरी बर्न करते हैं, ये व्यक्ति के वजन पर काफी हद तक निर्भर करता है।

जिनका वजन अधिक होता है, वे दूसरों के मुकाबले ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं।

आसान भाषा में कहें, तो एक 70 किलोग्राम का व्यक्ति 90 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति की तुलना में 1 किमी चलने पर कम कैलोरी बर्न कर पाता है।

इसके अलावा आपके चलने की स्पीड भी कैलोरी काउंट पर असर डालती है। तेज गति से चलने पर अधिक कैलोरी बर्न होती हैं।