एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए?

शुगर सेहत के लिए हानिकारक है और इसके अधिक सेवन से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

शुगर का अधिक सेवन डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। ये बात अधिकतर लोग जानते हैं।

शुगर का अधिक सेवन डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, बैड कोलेस्ट्रॉल, हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकता है। ये बात अधिकतर लोग जानते हैं।

डायबिटीज और मेटाबोलिक सिंड्रोम में प्रकाशित एक अध्ययन की रिपोर्ट बताती है कि असल में चीनी के सेवन से कैलोरी की मात्रा अधिक बढ़ जाती है और अधिक कैलोरी का सेवन किसी भी व्यक्ति के लिए हानिकारक साबित होता है।

आसान भाषा में समझें तो जब किसी फूड प्रोडक्ट में चीनी मिलाई जाती है, तो उसका स्वाद अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में लोग उस चीज का सेवन अधिक करते हैं, जिससे कैलोरी बढ़ती है और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचता है।

वहीं, जर्नल न्यूट्रिएंट्स में प्रकाशित एक अन्य अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि अगर आप एक सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो ये सेहत के लिए उतना नुकसानदेह नहीं होती है।

एक दिन में कितनी चीनी है सुरक्षित?

सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार, आप दिनभर में जो कुछ भी खाते या पीते हैं, उससे आपका दैनिक कैलोरी इंटेक 5% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

दिशानिर्देशों के मुताबिक, एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 30 ग्राम या लगभग 7 चम्मच से ज्यादा शुगर का सेवन नहीं करना चाहिए।