जानिए गर्मियों में कितनी बार पीनी चाहिए चाय? नहीं तो हो सकता है नुकसान

हम भारतीय खाने-पीने के बहुत शौकीन होते हैं, लेकिन जब चाय की बात आती है तो आपको हर घर में चाय के शौकीन आसानी से मिल जाएंगे, जो चाय पीने के बहुत शौकीन होते हैं।

भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। चाय ताजगी देने और मेंटल स्ट्रेस को भगाने में मदद करता है। वहीं आमतौर पर कुछ लोग हर दिन 3 से 4 कप चाय पी ही लेते हैं।

लेकिन कुछ शौकीन लोग 5 से 8 कप चाय पी जाते हैं। मगर लेकिन अब गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे में चाय पीने के शौकीन लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।

क्योंकि चाय के जितने फायदे हैं, उससे कहीं ज्यादा उसके नुकसान भी है। ज्यादा चाय आपको गैस, बदहजमी और खट्टी डकार जैसी बीमारियों का शिकार बना सकती है।

ज्यादा चाय पीने से व्यक्ति का पाचन खराब हो सकता है। चाय बनाने में चीनी और दूध का भी इस्तेमाल होता है तो इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।

वहीं अगर चाय की लत लग जाती है तो इसके न मिलने से आपको बेचैनी, घबराहट, स्ट्रैस, सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

इसके अलावा चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन नींद की गुणवत्ता खराब करके आपकी नींद में खलल डालने का काम कर सकती है। रात को अच्छी नींद न आने के कारण आप अंदर से चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे।

ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर उठ रहे होंगे कि गर्मी के मौसम में कितने कप चाय पीना सही रहेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको दिन में 2 या 3 कप से ज्यादा चाय नहीं पीनी चाहिए।

दिन की शुरूआत इन 6 फूड्स के साथ करें, Blood sugar रहेगा पूरा दिन नॉर्मल दिन की शुरूआत इन 6 फूड्स के साथ करें, Blood sugar रहेगा पूरा दिन नॉर्मल