खाने के बाद भी लगती है भूख, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

अगर आपको भरपेट खाना खाने के कुछ देर बाद ही भूख लगने लगती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। चलिए जानते हैं इन कारणों के बारे में।

नींद कम लेना अगर आप पर्याप्त नींद नहीं ले पाते हैं तो आपके भूख बढ़ाने वाले हार्मोन काफी प्रभावित हो सकते हैं जिसके कारण आपको अधिक भूख लग सकती है।

स्ट्रेस ज्यादा स्ट्रेस लेने पर शरीर में कार्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। इसका सीधा असर भूख पर पड़ता है। डिप्रेशन, एंग्जायटी डिसऑर्डर में भी भूख लगने की समस्या ज्यादा होती है।

प्रोटीन की कमी प्रोटीन आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं। यदि आपके आहार में इसकी कमी है, तो आपको जल्दी भूख लग सकती है।

फाइबर की कमी शरीर में फाइबर की कमी से भी भूख जल्दी लगती है। फाइबर से भरपूर फूड भूख कम करने वाले हार्मोन को बनाते हैं, जिससे पेट लंबे समय तक भरे रहने का अहसास रहता है।

थायरॉइड थायरॉइड के मरीजों को भी बार-बार भूख लगती है। थायरॉइड हॉर्मोन का लेवल बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है, जिसके कारण व्यक्ति को हमेशा पेट खाली महसूस होता है और कुछ खाने का मन करता है।

डायबिटीज डायबिटीज के मरीजों के शरीर में ग्लूको सेल्स तक पहुंच ही नहीं पाता है। इसके चलते एनर्जी बनने की बजाए यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाती है। इस वजह से भी बहुत भूख लगती है

दवाइयां कुछ दवाइयों की वजह से भी अधिक भूख लगने की समस्या हो सकती है। अगर आप भी बार-बार भूख लगने की समस्या से पीड़ित हैं

इन 7 समस्याओं में करें भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन इन 7 समस्याओं में करें भुनी हुई अजवाइन और हींग का सेवन