'बाथरूम में जाकर रोया था...', मनोज बाजपेयी को क्यों हो रहा पछतावा?

मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें एक्टर का रॉबिन हुड अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

'भैया जी' की रिलीज के बीच मनोज बाजपेयी ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन को दिए इंटरव्यू में हंसल मेहता संग बिगड़े रिश्ते पर बात की।

हंसल मेहता और मनोज ने साथ में 'अलीगढ़' और 'दिल पे मत ले यार' जैसी फिल्मों में काम किया है। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि दोनों के बीच एक बार काफी मनमुटाव हो गया था। एक्टर के गुस्से के कारण स्थिति बिगड़ गई थी।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि गुस्से पर काबू ना कर पाने की वजह से वो दोस्तों अनुराग कश्यप और रामगोपाल वर्मा पर भी बरस पड़े थे। एक्टर का मानना है कि अगर गुस्से पर काबू रखा होता तो कोई नाराज नहीं होता।

वहीं, हंसल मेहता से मतभेद पर मनोज बाजपेयी ने कहा कि वो बाथरूम में जाकर रोए थे। ये तब की बात है जब 'दिल पे मत ले यार' रिलीज हुई थी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हंसल मेहता का आपमान किया था और उनके मुंह पर कालिख पोत दी थी।

मनोज ने कहा कि ये सभी के लिए काफी कठिन समय था। करियर डूब रहा था। कुछ लोग प्रोजेक्ट में घुस गए थे। इसमें खुद को हंसल को एक्टर ने जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि हालात कुछ ठीक नहीं थे।

मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्हें बुरा लगा कि हंसल को बुरे प्रदर्शन से गुजरना पड़ा। एक्टर ने बताया कि हंसल मेहता इसके बारे में नहीं जानते थे लेकिन जब ऐसा हुआ था तो मनोज अपने बाथरूम में जाकर खूब रोए थे।

मनोज ने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का पछतावा होता है कि उनके गुस्से के कारण दोस्तों के साथ रिश्ते बिगड़ गए। उनका मानना है कि अगर गुस्से पर काबू कर पाते तो चीजें नहीं बिगड़तीं।

मनोज ने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का पछतावा होता है