नवरात्रि में हुआ है बेटी का जन्म तो मां दुर्गा के नाम पर रखें ये बेहद यूनिक नाम
आज यानी 12 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है। गौरतलब है कि नवरात्रि के 9 दिन बेहद शुभ माने जाते हैं।
वहीं, अगर इन बेहद शुभ दिनों में आप एक प्यारी बेटी के माता-पिता बने हैं और अब आप उसके लिए किसी बेहद यूनिक और खूबसूरत नाम की तलाश में हैं,
तो आप दुर्गा के नाम पर ही अपनी बिटिया का नामकरण कर सकते हैं।
यहां हम आपके लिए देवी दुर्गा के कुछ बेहद यूनिक और प्यारे नामों की लिस्ट लेकर आए हैं। आप अपनी बिटियां के लिए इन नामों में से एक को चुन सकते हैं।
आप देवी के नाम पर अपनी बच्ची को 'आर्या' नाम दे सकते हैं। ये नाम छोटा और बेहद प्यारा है।
'आद्या' देवी दुर्गा के तमाम नामों में से एक है और इन दिनों चलन में भी है। आप अपनी बेटी के लिए इस नाम को चुन सकते हैं।
दुर्गा मां के नाम पर आप अपनी बच्ची को 'त्रिनेत्रा' नाम दे सकते हैं।
'कामाक्षी' एक बेहद यूनिक नाम है, आप इसे अपनी बच्ची के लिए चुन सकते हैं।
कृति सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन को व्हाइट कलर की शरारे स्टाइल में देखा जा सकता है। इसे ईद पर कैरी कर पति और बॉयफ्रेंड को लुभा सकती हैं।