गर्मी में Blood Pressure हाई रहता है तो इन 3 सब्जियों को खाना शुरू कर दें, BP हमेशा रहेगा नॉर्मल

ब्लड प्रेशर कितना होना चाहिए? अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80 mmHg होता है। बीपी का स्तर इससे ज्यादा होने को हाई बीपी कहा जाता है और इससे कम होने को लो बीपी कहा जाता है।

हाई बीपी होने पर बॉडी में कौन से लक्षण दिखते हैं?

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई होता है उनकी बॉडी में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं जैसे छाती में दर्द होना, चक्कर आना,चेहरा लाल होना और सांस लेने में तकलीफ होने जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।

हाई बीपी को कैसे कंट्रोल करें जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है वो तनाव से दूर रहे,बॉडी को एक्टिव रखें और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का सेवन करें।

बीपी कंट्रोल करने के लिए डाइट में कैसे करें बदलाव

जिन लोगों का बीपी हाई होता है वो डाइट में बदलाव करें। डाइट में दही का सेवन करें तो आसानी से बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।।

कौन सी सब्जी बीपी को कंट्रोल करती है? जिन लोगों का बीपी का हाई रहता है वो रोज़ाना अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।

आलू का करें सेवन जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है वो रोजाना आलू का सेवन करें। आलू में पोटैशियम भरपूर मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद मददगार साबित होता है।

चुकंदर का करें सेवन जिन लोगों का बीपी हाई रहता है वो रोजाना चुकंदर का सेवन करें। नाइट्रेट से भरपूर चुकंदर पाचन को दुरुस्त करता है और बीपी को कंट्रोल करता है।