अगर की ये गलतियां तो मेकअप भी आपको बना सकता है बूढ़ा

मेकअप करना लगभग हर महिला को अच्छा लगता है। किसी को ज्यादा मेकअप अच्छा लगात है तो किसी को कम। कुछ महिलाएं अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए डिफरेंट स्टाइल में मेकअप करना पसंद करती हैं।

चेहरे पर चाहे कितने भी दाग-धब्बे क्यों न हों, उन्हें मेकअप से छुपाकर खूबसूरत बनाया जा सकता है। मेकअप भले ही हमें परफेक्ट लुक दे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम हर वक्त मेकअप लगाकर बैठे रहें।

आपको बता दें, ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल करने से चेहरे पर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। भले ही आप इसके लिए महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहे हों।

चलिए हम आपको मेकअप के दौरान की जाने वाली उन गलतियों के बारे में बताते हैं जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं और स्किन पर समय से पहले एजिंग साइन दिखाई देने लगते हैं।

अगर आप मेकअप के दौरान अपनी स्किन टाइप के मुताबिक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करते तो इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।

मेकअप करने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दरअसल, डायरेक्ट मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से स्किन खराब हो सकती है।

अगर आप किसी दूसरे का आई मेकअप जैसे आईलाइनर या काजल इस्तेमाल करती हैं तो यह आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

कई बार लोग एक ही मेकअप ब्रश या दूसरे मेकअप टूल्स का इस्तेमाल करते रहते हैं और उन्हें साफ नहीं करते। इससे स्किन संबंधी कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

कई लोग पूरे दिन मेकअप लगाए रखने के बाद घर पहुंचकर भी इसे रिमूव नहीं करते। आपकी ये आदत आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।