चेहरे पर नजर आ रहे हैं ये लक्षण तो समझ लें शरीर में बढ़ गया है गंदा कोलेस्ट्रॉल

आज के समय में बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल की समस्या से पीड़ित हैं। डायबिटीज या ब्लड प्रेशर के मरीजों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत आम है। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के कई अंगों में नजर आ सकते हैं।

ऐसे में आपके चेहरे पर दिखाई देने वाले कुछ लक्षण भी आपको खराब कोलेस्ट्रॉल के बारे में जानकारी दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन लक्षणों की पहचान आपको कैसे करनी है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण आपके चेहरे पर आंखों और नाक के आसपास छोटे-छोटे लाल दाने निकल सकते हैं। इसे नजरअंदाज करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

चेहरे पर खुजली होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का लक्षण माना जाता है। अगर आपके चेहरे पर खुजली और रेडनेस की समस्या लंबे समय तक बनी हुई तो इसे नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण आपके चेहरे का रंग काला पड़ने लगता है और आंखों के आसपास छोटे-छोटे दाने भी निकलने लगते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

कई बार कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से स्किन पर गांठें पड़ने लगती हैं। ये गांठ बिना दर्द वाली हो सकती हैं और इनसे नुकसान भी नहीं होता है।

लेकिन इसे नजरअंदाज करना आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

ज़ैंथेलास्मा आमतौर पर खुजली और दर्द रहित होते हैं, जो पलकों के आसपास पीले रंग के उभरे हुए धब्बे के रूप में नजर आते हैं।

कॉर्नियल आर्कस जिसे आर्कस सेनिलिस के नाम से भी जाना जाता है, कॉर्निया के चारों ओर देखी जाने वाली एक पतली सफेद लाइन होती है।