खाना खाने के ये 7 तरीके अपना लिए तो कभी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल!

अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं, तो यहां हम आपको कुछ बेहद आसान तरीके बता रहे हैं,

जिन्हें अपनाकर आप पोस्ट मील ब्लड शुगर लेवल बढ़ने के खतरे को टाल सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

सबसे पहले कम जीआई वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। कम GI वाले फूड खून में शुगर की मात्रा को अधिक बढ़ने नहीं देते हैं।

ऐसे में आप साबुत अनाज, फलियां, सफेद छोले, सेब आदि का सेवन कर सकते हैं। इन फूड्स का जीआई बेहद कम होता है, ऐसे में ये ब्लड शुगर लेवल को अधिक बढ़ने नहीं देते हैं।

डाइट में भरपूर मात्रा में फाइबर को शामिल करें। फाइबर रिच फूड का सेवन शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है।

इससे खाने के बाद आपका ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ता नहीं है।

एक साथ बहुत अधिक खाने से बचें। इससे अलग आप समय-समय पर छोटे-छोटे मील्स ले सकते हैं। इससे भी आपका शुगर लेवल बढ़ता नहीं है।

खाना खाने के बाद कम से कम 10 मिनट तक वॉक जरूर करें। भोजन के बाद टहलने जैसी हल्की शारीरिक गतिविधि से एक्सट्रा ग्लूकोज को अवशोषित करने में मदद कर सकती है, जिससे पोस्ट मील ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है।

हाई शुगर वाले पेय तुरंत शुगर स्पाइक का कारण बन सकते हैं। ऐसे में बिना चीनी वाली चाय, कॉफी का सेवन करें।