सरकारी नौकरी करने का है सपना, तो आज से ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स

आज के समय में ही हर युवा का सपना सरकारी नौकरी पाने का होता है। कई बार खूब मेहनत करने के बावजूद सफलता हासिल नहीं होती है।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सरकारी नौकरी न मिल पाने का कारण आपकी कुंडली में स्थित ग्रह भी हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी कुंडली में अगर छठे, दसवें भाव प्रबल होते हैं यानी इस दोनों भाव में सूर्य और गुरु बृहस्पति स्थित हो, तो अवश्य शुभ फल मिलता है।

अगर आप भी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, तो कड़ी मेहनत करने के साथ-साथ इन वास्तु उपायों को भी अपना सकते हैं।

किस जगह पर आप पढ़ाई कर रहे है, तो उस जगह को भी अच्छा वातावरण होना चाहिए। इसके लिए स्टडी रूम उत्तर, पूर्व दिशा की ओर बनाएं। इससे एकाग्रता और स्पष्टता बढ़ती है।

अच्छे से पढ़ाई हो इसके लिए अच्छी नींद भी लेना जरूरी है। इसलिए घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में अपना बेड लगाएं। इससे शांति और स्थिरता आती है।

वास्तु के हिसाब से उत्तर दिशा को करियर से जोड़ा जाता है। इसलिए इस दिशा में कोई पौधा, फाउंटेन आदि लगा सकते हैं।

प्रवेश द्वार में बनाएं शुभ चिन्ह वास्तु के हिसाब से करियर के लिए सकारात्मक ऊर्जा बहुत मायने रखती है। इसलिए प्रवेश द्वारा में स्वास्तिक जैसे चिन्ह बनाएं। इससे करियर में अच्छा प्रभाव पड़ता है।

रंगों का असर जीवन में अधिक होता है। इसलिए घर में हरा, नीला या फिर सफेद रंग करवाएं। इससे एकाग्रता, शांति और फोकस बढ़ता है।