रोज खाते हैं ये चीजें तो हो जाएं अलर्ट, ICMR ने बताया खतरनाक

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने रोज इस्तेमाल होने वाले कई खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन खतरनाक बताया है।

इसमें कुकिंग ऑयल से लेकर ब्रेड तक शामिल है। ऐसे फूड्स को ICMR ने अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड की कैटेगरी में शामिल किया है।

ICMR के मुताबिक फैक्ट्रियों में बनने वाले जैम, सॉस, मेयोनीज, आइसक्रीम, प्रोटीन पैक पाउडर, पीनट बटर, सोया चंक्स, टोफू, ब्रेड, सीरियल्स, केक, चिप्स, बिस्कुट और फ्राइज जैसे खाद्य पदार्थ ग्रुप सी में आते हैं।

इसी तरह एडिटिव्स से बनने वाले पनीर,बाजरा और फलियों का प्रोसेस्ड आटा, एनर्जी ड्रिंक्स, दूध, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, पनीर, मक्खन, मांस और अनाज जैसे फूड्स भी ग्रीप सी कैटेगरी में आते हैं।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड का लंबे समय तक सेवन करने से दिल का दौरा, मोटापा, डायबिटीज, और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन फूड्स में फाइबर के साथ ही अन्य जरूरी पोषक तत्वों की मात्रा काफी कम होता है।

अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड विभिन्न अनाजों के आटे को फैक्ट्री में हाई फ्लेम पर पीसकर बनाया जाता है

ताकि कई दिनों तक खराब न हो। इसके लिए इनमें आर्टिफिशियल इनग्रेडिएंट और एडिटिव्स मिलाए जाते हैं।

इसी तरह ताजे फलों को कई दिनों तक फ्रिज करके रखा जाता है जिससे वो खराब नहीं होते हैं। वहीं, दूध को भी पाश्चुराइज किया जाता है।

सभी प्रकार की प्रोसेसिंग जो इन खाद्य पदार्थों को खाने के लिए तैयार करते हैं वो खाद्य पदार्थों से पोषक तत्व छीन लेती हैं।