ईद पर दिखना चाहती हैं खूबसूरत तो ट्राई करें इन हसीनाओं का नवाबी लुक

ईद के लिए अगर आप कोई आउटफिट तय नहीं कर पा रही हैं

तो हम आपके लिए सारा अली खान और आलिया भट्ट से लेकर नोरा फतेही तक का लुक लेकर आए हैं, जिसे आप ट्राई कर सकती हैं।

कटरीना कैफ कटरीना कैफ को लहंगे में देखा जा सकता है।

अगर आप लहंगा पहनने की शौकीन हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने इसकी मैचिंग का झुमका पहना हुआ है।

सारा अली खान नवाब खानदान से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान का लुक ईद के लिए एकदम परफेक्ट है।

एक्ट्रेस को पीच कलर के शॉर्ट अनारकली सूट में देखा जा सकता है।

आलिया भट्ट ईद अगर आप सादगी को दिखाना चाहती हैं तो आलिया भट्ट का कैरी कर सकती हैं। उन्हें ब्लैक गाउन में देखा जा सकता है।

श्रद्धा कपूर श्रद्धा कपूर को व्हाइट कलर के गाउन में देखा जा सकता है। ईद पर आप इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। ये एकदम ही सिंपल लुक है।

कृति सेनन एक्ट्रेस कृति सेनन को व्हाइट कलर की शरारे स्टाइल में देखा जा सकता है। इसे ईद पर कैरी कर पति और बॉयफ्रेंड को लुभा सकती हैं।