मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर के घर की इनसाइड फोटोज

सुनील ग्रोवर ने कुछ सप्ताह पहले मुंबई में अपने घर का टूर फैंस को कराया था।

2013 में खरीदे गए इस घर को सुनील ग्रोवर ने काफी शौक से सजाया है। उनके घर में लकड़ी का काफी काम किया गया है जो इसे यूनीक लुक देता है।

सुनील के इस घर की बालकनी से बाहर शानदार नजारा दिखता है। एक और चीज जो उनके घर को खास बनाती है वो है जगह-जगह रखे हुए खूबसूरत पौधे।

कॉमेडियन की किचन को मॉडर्न लुक साथ-साथ ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। और सभी सामान करीने से रखे हुए हैं ताकि घर की खूबसूरती में चार चांद लग जाएं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2013 में सुनील ग्रोवर ने इस घर को करीब 3 करोड़ रुपये में खरीदा था।

लिविंग रूम देखें तो दरवाजे के पास डाइनिंग टेबल और चेयर्स हैं। सुनील ग्रोवर को म्यूजिक का शौक है और उन्होंने अपने लिविंग रूम के कॉर्नर पर पियानो भी रखा है।

सुनील ग्रोवर के इस आशियाने से मायानगरी मुंबई का शानदार व्यू मिलता है।

फोटोज से पता चलता है कि स्टेयर केस से लेकर सीटिंग एरिया तक घर में जमकर वुडेन वर्क किया गया है।

वहीं घर की दीवारों पर फ्लोरल हैंड पेंटिंग की गई है। जिससे यह घर काफी खूबसूरत और सुकूनभरा अहसास देता है।