क्या फ्रिज में रखे चावल खाना सेहत के लिए अच्छा है?

हम भारतीय खाना अधिक बन जाने पर अक्सर उसे फ्रिज में स्टोर कर रख देते हैं।

खासकर चावल ज्यादा बन जाने या बच जाने पर हम इसे फ्रिज में रख देते हैं और बाद में भूख लगने पर फ्रिज से निकालकर इन्हें खा हैं, लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए सेफ है?

पोषण विशेषज्ञ दीपशिखा जैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर कर इस सवाल का जवाब दिया है।

आइए जानते हैं फ्रिज में स्टोर किए गए चावलों का सेवन आपकी सेहत पर कैसा असर करता है

वीडियो में न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि फ्रिज में पके हुए चावल को स्टोर करना और बाद में इनका सेवन करना सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।

इतना ही नहीं, पोषण विशेषज्ञ के मुताबिक, फ्रिज में स्टोर कर खाए गए चावल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी हो सकते हैं।

न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं कि आप केवल चावल बचने की स्थिति में ही नहीं, बल्कि हर बार चावल बनाकर, 6 से 8 घंटे फ्रिज में रखने के बाद उनका सेवन कर सकते हैं।

दीपशिखा जैन के मुताबिक, चावल बनाने के बाद उन्हें कूल करने पर इनमें रेसिस्टेंट स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है। वहीं, रेसिस्टेंट स्टार्च हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में योगदान करता है, इससे आपकी गट हेल्थ बेहतर होती है।

दीपशिखा जैन आगे बताती हैं कि फ्रिज में रखकर चावल को कूल करने से इनमें मौजूद कैलौरी की मात्रा भी कम हो जाती है। ऐसे में इस तरह खाने पर आप कम कैलोरी इंटेक करते हैं।