जया किशोरी को ये बात सोचने से ही लगने लगता है डर
प्रसिद्ध कथावाचिका और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी को भला कौन नहीं जानता है।
जया किशोरी अक्सर फैंस को सोशल मीडिया के जरिए भी नई-नई सीख देती रहती हैं।
उनके प्रेरणादायक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है कि लाखों लोगों को प्रेरणा और हिम्मत देने वाली जया किशोरी भी एक बात को लेकर डरती हैं।
दरअसल, जया किशोरी का कहना है कि वो अपने माता-बाप के बिना अपनी जिंदगी के बारे में कल्पना भी नहीं करती हैं।
वो इस बात से डरती हैं कि लड़की होने की वजह से एक दिन उन्हें भी अपना घर बार छोड़कर किसी और के घर जाना होगा।
शादी के बारे में सोचकर जया किशोरी तनाव में आ जाती हैं और इसके बाद उनका किसी काम में भी मन नहीं लगता है।
हालांकि, जया किशोरी शादी के खिलाफ नहीं हैं वो बस चाहती हैं कि इसके बाद उनके माता-पिता आसपास ही रहें।
10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे 10 सेकेंड में इस तस्वीर में छिपे ग्लोब को ढूंढ निकालेंगे को पक्का जीनियस कहलाएंगे