कभी वेटर थे निसा-जाह्नवी के फ्रेंड ओरी, बताया किसको कर रहे हैं डेट
कभी वेटर थे निसा-जाह्नवी के फ्रेंड ओरी, बताया किसको कर रहे हैं डेट
Source: Google
बॉलीवुड के स्टार किड्स के फेवरेट दोस्त Orhan Awatramani उर्फ ओरी अक्सर चर्चा में रहते हैं। ओरी को हर बड़ी पार्टी में स्टार्स के साथ हैंगआउट करते देखा जाता है।
Source: Google
शाहरुख खान से लेकर मुकेश अंबानी तक की पार्टियों में ओरी नजर आ चुके हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वो हैं कौन। इस बीच एक इंटरव्यू में ओरी ने अपने बारे में अनजानी बातें बताई हैं।
Source: Google
मेन्स लॉकर रूम नाम की पॉडकास्ट में ओरी ने अपनी पढ़ाई पर बात की। उन्होंने कहा, 'मैंने जिंदगी के स्कूल में ग्रेजएशन की है। मेरे एक्सपीरिएंस मेरी पढ़ाई रहे हैं।'
Source: Google
'मैं वो लड़का हूं जिसने जिंदगी जी है। (मेरा दोस्त बनने के लिए) आपका फेमस होना जरूरी है। मैं एक मार्केटिंग जीनियस हूं। दोस्ती उलझी हुई होती है। सिर्फ एक दूसरे की फोटो लाइक करना काफी नहीं।'
Source: Google
ओरी ने बताया कि राखी सावंत के साथ उनका काफी क्लोज बॉन्ड है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वो वेटर के तौर पर काम किया करते थे। उन्होंने कहा, 'मैं बीते समय में वेटर ग्रुप में बतौर वेटर काम करता था।'
Source: Google
अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर भी ओरी ने बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो सिंगल हैं। इसपर उन्होंने कहा कि अभी वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें ड्रामा पसंद है। किसी इंसान में जितने ज्यादा रेड फ्लैग्स होते हैं उन्हें वो उतना ज्यादा पसंद आता है।
Source: Google
बातचीत में ओरी ने बताया कि जाह्नवी कपूर की इंस्टाग्राम स्टोरी में दिखने के बाद पैपराजी ने पहली बार उनकी तस्वीरें खींची थीं। अब ओरी पैपराजी के फेवरेट बन चुके हैं।
Source: Google
ओरी को पिछली बार शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी में देखा गया था। वो सुहाना और आर्यन खान के दोस्त हैं। ओरी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के स्पेशल प्रोजेक्ट मैनेजर भी हैं।
Source: Google
Gold से जुड़ी ये बेहद इंट्रेस्टिंग बातें शायद ही जानते होंगे आप? पढ़ लीजिए हैरान रह जाएंगे