बस इन 2 चीजों को मिलाकर बनाएं कोरियन फेस मास्क, मिलेगा ग्लास स्किन ग्लो

पिछले काफी समय से स्किन केयर वर्ल्ड में कोरियन ब्यूटी टिप्स और प्रोडक्ट्स काफी ज्यादा ट्रेंडिंग में है। कोरियन ब्यूटी इंडस्ट्री को मेकअप का हब भी कहा जाता है। यहां के लोग हमेशा नई-नई टेक्निक खोजते रहते हैं ताकि उसे स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सके।

शीट मास्क, ड्यू मेकअप, ग्लास स्किन ने कोरियन स्किन केयर रूटीन को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है और अब यह भारत में भी काफी प्रसिद्ध हो रहा है। हर कोई इनके जैसा स्किन पाना चाहता है।

कोरियन ग्लास स्किन पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको होममेड फेस पैक की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिससे आप कोरियन ग्लास स्किन पा सकते हैं।

इस कोरियन फेस पैक को बनाने के लिए आपको सिर्फ दो चीजों की जरूरत पड़ेगी, जो आपको घर पर आसानी से मिल जाएगी। वो दो चीजें हैं चावल और अलसी के बीज।

इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले चावल और अलसी को बराबर मात्रा में लें और इसे पीसकर पाउडर बना लें। इस मिश्रण को आप स्टोर भी कर के रख सकते हैं।

अब इस पाउडर को चेहरे पर लगाने से पहले इसमें गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं।

इस पेस्ट को चेहरे पर लगभग 15 से 20 मिनट तक लगे रहने दें। इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर साफ कर लें। इस फेस पैक को आप रोजाना इस्तेमाल करें। कुछ ही दिनों में आपको अंतर नजर आने लगेगा।

इस पेस्ट को चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। अगर आपकी स्किन एलर्जिक या सेंसेटिव है तो इसे इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

चेहरे पर जमी गंदगी को साफ कर देगा ये फल, डिटॉक्स करने के साथ देता है ग्लोइंग स्किन चेहरे पर जमी गंदगी को साफ कर देगा ये फल, डिटॉक्स करने के साथ देता है ग्लोइंग स्किन