लिव-इन के बाद शादी करीना कपूर और सैफ अली खान ने लंबे समय लिव-इन में रहने के बाद शादी की थी।
सैफ से समझौता करीना कपूर ने खुलासा किया है कि उनके और सैफ अली खान के बीच समझौता हुआ है।
जेह को लेकर पछतावा करीना कपूर ने 'एबीबी नेटवर्क्स आइडियाज ऑफ इंडिया समिट' में खुलासा किया कि उन्हें छोटे बेटे जेह को लेकर भी एक पछतावा है।
काम न करने का समझौता करीना कपूर ने बताया कि सैफ के साथ उनके बीच जो समझौता हुआ है, उसमें जून से अगस्त तक काम न करने का फैसला किया गया है।
तैमूर हैं समझौते की वजह करीना कपूर ने बताया कि इस दौरान तैमूर की स्कूल से लंबी छुट्टी होती है। जिस कारण वो सभी घर पर या बाहर, साथ रहने को प्राथमिकता देते हैं।
करीना को है अफसोस करीना कपूर ने बताया कि उन्हें पछतावा है कि वह छोटे बेटे जेह के पहले कॉन्सर्ट में नहीं जा पाईं।
बाद में खुद को समझाया करीना कपूर ने बताया उन्हें पहले गिल्ट तो हुआ लेकिन बाद में खुद को उन्होंने समझाया कि वह अगले सार जब परफॉर्म करेगा, तो वहां वह रहेंगी।
खुद की खुशी के लिए रहना है करीना ने कहा कि उन्हें अपनी खुशी के लिए वहां रहना होगा। क्योंकि उन्हें नहीं मालूम कि बेटे जेह को ये बाद में याद भी रहेगा या नहीं।
तैमूर है समझदार करीना कपूर ने बताया कि उनका बड़ा बेटा तैमूर इस बात को समझता है कि उनकी मां हर समय उनके साथ नहीं रह सकती हैं।