PAN Card खो गया है तो न हों परेशान, ऐसे ऑनलाइन अप्लाई कर तुरंत पाएं
PAN Card खो गया है तो न हों परेशान, ऐसे ऑनलाइन अप्लाई कर तुरंत पाएं
Source: Google
Source: Google
किसी भी तरह के फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए पैन कार्ड एक अहम दस्तावेज है। इसके बिना बैंक खाता खोलना, या डीमैट अकाउंट खोलना अब संभव नहीं है।
Source: Google
ऐसे में अगर आपका पैन कार्ड खो जाता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन अप्लाई कर डुप्लीकेट पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
Source: Google
खोए हुए पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें? सबसे पहले https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद पैन कार्ड का पुनर्मुद्रण (Reprint) का विकल्प चुनें।
एक पेज खुलेगा। उसमें अनिवार्य जरूरी जानकारी भरें और फिर सबमिट कर दें। एक टोकन नंबर जनरेट होगा और आपके ईमेल-आईडी पर भेजा जाएगा।
Source: Google
अब, अपने पैन आवेदन पत्र को जमा करने के तरीके का चयन करने के साथ-साथ "व्यक्तिगत विवरण" को भरें।
Source: Google
फिर, आपको चुनना होगा कि आपको फिजिकल पैन कार्ड चाहिए या ई-पैन कार्ड। अगर आप ई-पैन कार्ड का चयन करते हैं, तो आपको एक वैध ईमेल-आईडी प्रदान करनी होगी। प्रदान की गई ईमेल-आईडी पर डिजिटल हस्ताक्षरित ई-पैन कार्ड प्राप्त होगा।
Source: Google
अगर फिजिकल पैन कार्ड चाहिए तो पते समेत दूसरी जानकारी देनी होगी। इसके बाद 2 सप्ताह के भीतर डुप्लीकेट पैन कार्ड भेज दिया जाएगा।
Source: Google
सिक्किम में झील के ऊपर बादल फटने से मची बड़ी तबाही, देखें तस्वीरें