कम निवेश, बड़ा मुनाफा! घर बैठे कमाई का शानदार तरीका, ₹1 लाख से भी कम में शुरू हो जाएगा आपका बिजनेस

क्या आप कम निवेश में ज्यादा मुनाफा कमाना चाहते हैं? क्या आप घर बैठे अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं?

और क्या आप सिलाई, एम्ब्रॉयडरी और क्विल्टिंग में रुचि रखते हैं? अगर इन सभी सवालों का जवाब हां है तो Singer कम्पनी की यह नई सिलाई मशीन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

हाल ही में Singer कंपनी ने एक नई सिलाई मशीन लॉन्च की है जो सिलाई के साथ-साथ एम्ब्रॉयडरी और क्लिटिंग करने की सुविधा भी देती है।

मॉडल नंबर SE9185 वाली इस सिलाई मशीन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई वाई-फाई कनेक्टिविटी और 7 इंच की एलसीडी डिस्प्ले है।

दरअसल, इस सिलाई मशीन को आप MySewnet मोबाइल ऐप से भी ऑपरेट सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप आसानी से डिजाइन मॉनिटर कर सकते हैं और काम में कितनी प्रोग्रेस हुई है और कितना धागा बचा है इसकी भी जानकारी ले सकते हैं।

कंपनी के अनुसार, लोकल नेटवर्क से बाहर जाने पर मशीन ई-मेल आईडी से कनेक्ट रहती है।

इसका मतलब यह है कि अगर आप घर से बाहर हैं, तो भी आप मशीन को ऑपरेट और मॉनिटर कर सकते हैं और काम के प्रोग्रेस की जांच कर सकते हैं।

बता दें, इस मशीन में 250 स्टिचेस, चार तरह के सूइंग फॉन्ट्स, 151 एंब्रॉयडरी डिजाइन, 10 एंब्रॉयडरी डिजाइन और 7 तरह के वन-स्टेप बटनहोल जैसी कई क्रिएटिव सुविधाएं दी गई है

मशीन में पहले से दिए गए बिल्ट-इन डिजाइन और पैटर्न्स में बर्ड, बटरफ्लाई, टाइगर, कैमरा, हील, लिपस्टिक, फ्लावर शामिल हैं। इसके अलावा आप MySewnet मोबाइल ऐप के जरिए किसी फोटो को एंब्रॉयडरी डिजाइन में कन्वर्ट करके डिजाइन तैयार कर सकते हैं।